पलामूः ममता और बीडी राम 24 को करेंगे नामांकन

2 Min Read

पलामू। पलामू से आरजेडी उम्मीदवार ममता भुइयां और भाजपा प्रत्याशी बीडी राम 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन से पहले दोनों ही जनसभा करेंगे, जिसमे पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। 24 अप्रैल को ही आरजेडी हाउसिंग कॉलोनी के मैदान में एक जनसभा का आयोजन करेगा।

जिसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि जनसभा के बाद प्रत्याशी नामांकन के लिए जायेंगे।

वहीं भाजपा शिवाजी मैदान में जनसभा करेगी। जिसमें पूर्व सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिवाजी मैदान में जनसभा के बाद नामांकन होगा।

बता दें कि झारखंड में आज से चार लोकसभा सीटों के लिए नामांकन होगा। राज्य में पहले चरण का चुनाव 13 मई को है।

सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में पहले चरण का चुनाव होगा। बता दें कि इन सीटों पर एनडीए, इंडिया गठबंधन, झापा, सीपीआइ ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है।

पहले चरण की चार सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। जबकि 29 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

9 महीने से ईडी पड़ी थी अंतु तिर्की के पीछे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं