आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है जैविक खेती : सुदेश महतो

1 Min Read

रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि जैविक खेती आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर को भी बढ़ाया जा सकता है। वे शुक्रवार को दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गेतलसूद प्रक्षेत्र, अनगड़ा में आयोजित ’45वें केंद्रीय श्रीकृष्ण किसान मेला’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सुदेश ने कहा कि जैविक खेती न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करती है बल्कि जल, मिट्टी और वातावरण की साइकिल को संतुलित रखती है।

इसके साथ ही, यह भूमि की उर्वरक क्षमता को भी बढ़ाती है और जैव विविधता को बनाए रखने में मदद करती है।”

मौके पर उपस्थित अन्नदाताओं को कृषि उपकरण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें

जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे तक फरार थे तब राज्य किसके भरोसे था : प्रतुल शाह देव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं