Dr. Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का साहिबगंज दौरा रद्द, सदर अस्पताल में OPD सेवा स्थगित

1 Min Read

Dr. Irfan Ansari

साहिबगंज। अपरिहार्य कारणों से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का 3 जनवरी 2026 का साहिबगंज दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि जिला उपायुक्त हेमंत सती के पिताजी के आकस्मिक निधन के कारण उनके सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

डॉ. अंसारी साहिबगंज में मेडिकल कॉलेज भूमि निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति देखने और सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में OPD सेवा देने वाले थे। वे मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक उपचार करने वाले थे। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों और अधिकारियों से सहयोग की अपील की है और कहा कि उनका साहिबगंज दौरा जल्द ही पुन: निर्धारित किया जाएगा।

Share This Article
Exit mobile version