अयोध्या रामलला का दर्शन नहीं करने वाले को सनातन पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू

1 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि इंडी गठबंधन के लोग बौखलाहट में है।

देश की जनता जानती है कि इंडी गठबंधन के लोग सनातन विरोधी है। ये लोग समय समय पर सनातन विरोधी बात बोलकर देश के सनातन समाज की भावना को आहत को ठेस पहुंचाते और चिढ़ाते रहते है।

उन्होंने कहा कि देश में सनातन विरोधी शक्तियां सक्रिय है। तो दूसरी ओर देश मे सनातन प्रेमी एक बड़ी तादाद में लोग है जो चाहते है कि देश मे सनातन का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान कैसे बढ़े और राष्ट्र कैसे मजबूत बनें।

देश कैसे विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। श्री साहू ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राम मन्दिर नही जा सकते तो उनको सनातन के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि रांची में होने वाली इंडि गठबंधन की महारैली में मैदान भरने की इनकी औकात नही है तो बगल के राज्यों बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार सहित कई राज्यो से लोगो को बुलाकर मैदान भरने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

एचडीएफसी एएमसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं