अफसर, अंतु, विपीन, प्रियरंजन और इरशाद से पूछताछ पूरी, भेजे गये जेल

1 Min Read

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपी अफसर अली, प्रियरंजन सहाय, अंतु तिर्की, विपीन सिंह और इरशाद से पूछताछ पूरी हो गई है।

इन सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इन सभी को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। अफसर अली से ईडी ने कोर्ट की अनुमति से 14 दिनों तक पूछताछ की।

इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इसी केस में ईडी फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड मोहम्मद सद्दाम को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

एजेंसी ने उससे भी कई दिनों तक पूछताछ की है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

ईडी ने पिछले वर्ष जब अफसर अली के ठिकाने पर छापेमारी की थी, तब वहां से कई दस्तावेज और डीड भी बरामद हुए थे। न्यायालय में पेशी के बाद अफसर अली को जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें

सारण से रोहिणी आचार्या ने किया नामांकन, लालू परिवार रहा मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं