जर्जर सड़क को लेकर सांसद से मिले ओसीसी क्लब के सदस्य

2 Min Read

रांची। दुर्गा पूजा सिर पर है। पूजा को अब चंद दिन ही बचे हैं। राजधानी रांची ने सड़कों की दुर्दशा से पूजा समितियां परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़कों की ऐसी हालत है कि श्रद्धालुओं आने-जाने में काफी परेशानी होगी। लगभग हर पूजा समिति की यही परेशानी है।

खास तौर पर ओसीसी क्लब पूजा समिति के पदाधिकारी इससे ज्यादा परेशान हैं। लेक रोड के मुहाने पर स्थित बांग्ला स्कूल में होनेवाली इस पूजा को देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को रांची के सांसद संजय सेठ से मिल कर सड़क ठीक करवाने की गुहार लगाई।

सांसद संजय सेठ को ज्ञापन सौंपते ओसीसी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह

क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सांसद को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ओसीसी क्लब के पदाधिकारी सांसद से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। सांसद को ओसीसी क्लब की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी दी गई।

सांसद से अनुरोध किया गया की दुर्गा पूजा से पहले इसका कोई निदान निकाला जाए, जिससे पूजा पंडाल में आने वाले लाखों दर्शनार्थियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।  सांसद संजय सेठ ने क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनका हर संभव प्रयास होगा कि पूजा पहले सड़क को ठीक करा दिया जाये।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं