रांची : सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा अंसारी ने रविवार को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मकबूल अली को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मकबूल अली ईमानदारी की मिसाल हैं और उनके जैसे सिपाहियों पर झारखंड पुलिस को गर्व है।
गौरतलब है कि बीते शनि मंदिर गाड़ी खाना चौक पर 20,000 रुपये मकबूल अली को रोड पर गिरे हुए मिले थे, उन्होंने कई दिनों तक इंतजार किया कि उसका मालिक आयेगा तो वो उसे लौटा देंगे पर जब कोई नहीं आया तो उन्होंने पैसे थाने में जमा कर दिया।
उनकी इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। इस मौके पर जमादार जसीदर लकड़ा, आरक्षी उज्जवल कुमार सिंह, मोहन साहू और के पी तिर्की भी उपस्थित थे।







