रांची। राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं बेटी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी को रेड के दौरान 100 से अधिक जमीनों के कागज मिले हैं।
इसके अलावा बैकों के सील-मुहर भी मिले हैं। साथ ही उनके विभिन्न ठिकानों से करीब 35 लाख से ज्यादा नगद बरामद हुए हैं।
इसमें से 15 लाख रुपये गोविंदपुर (धनबाद) के सीओ शशि भूषण के घर से मिले हैं। वहीं, 11 लाख रुपये योगेंद्र साव के साले मुकेश साव के घर से बरामद किये गये हैं।
बीते मंगलवार को ईडी ने योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर रेड डाली थी। यह रेड 13 मार्च को समाप्त हुई।
छापेमारी के दौरान ईडी ने कई मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कई डिजिटल डिवाइस भी ईडी अपने साथ ले गई है। इनकी जांच की जा रही है।
इडी ने बालू के अवैध कारोबार से संबंधित रजिस्टर भी जब्त किया हैं। वहीं आवास से बैंकों के मुहर और सील मिलने के बाद ईडी को आशंका है कि फर्जी कागजात बनाने के लिए विभिन्न बैंकों के फर्जी स्टांप का उपयोग किया जाता होगा। इन सभी एंगल पर ईडी अब जांच करेगी।
उधर, अंबा प्रसाद ने इस रेड को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है। अंबा ने कहा है कि राजनीतिक वजहों से उनके यहां छापेमारी की गई है।
एनटीपीसी और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर भी वो बीजेपी के टारगेट पर आईं हैं।
अंबा प्रसाद ने ये भी कहा कि उन्हें बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने आफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसलिए उनके खिलाफ ये कारर्वाई की गई है।
इसे भी पढ़ें
एड शीरन के साथ किंग खान का वीडियो हुआ वायरल, रीक्रिएट किया सिग्नेचर स्टेप









