अब रिम्स में ये सुविधाएं भी मिलंगी, जानें डिटेल

2 Min Read

रांची। रिम्स में अब कई नई सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। रिम्स में इलाज कराने वालों को अब मेडिक्लेम या एलआईसी का इंश्योरेंस क्लेम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

यदि इसके लिए किसी कागजात की जरूरत है, तो परेशान नहीं होना पड़ेगा। रिम्स प्रबंधन ने इस व्यवस्था को आसान और सुलभ कर दिया है।

इसके तहत लोगों को महज एक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसमें कुछ जरूरी कागजात अटैच करने होंगे।

इसके बाद रिम्स प्रबंधन कागजात की जांच करेगा फिर संबंधित व्यक्ति को इलाज एवं उससे जुड़े सभी कागजात उपलब्ध करा देगा।

इनके आधार पर कोई भी व्यक्ति मेडिक्लेम या एलआईसी इंश्योरेंस के लिए आवेदन कर सकेगा। बता दें कि इसके लिए लोगों को अब तक रिम्स में काफी भटकना पड़ता था।

अब रिम्स में काउंटर नंबर 8 को इसके लिए खोल दिया गया है। यहां पर छुट्टी का दिन छोड़कर कभी भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

रिम्स की वेबसाइट पर भी यह फॉर्म उपलब्ध है। इसके अलावा हॉस्पिटल की मेन बिल्डिंग में पुलिस कैंप के पास ही हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है।

जहां से लोग फॉर्म ले सकते है। फॉर्म भरकर काउंटर पर आफलाइन जमा कराना होगा। यह फॉर्म डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सह रजिस्ट्रार के नाम से होगा।

फॉर्म भरते समय विषय में एलआईसी, मेडिक्लेम, ट्रीटमेंट चार्ट (मेडिसीन डिटेल्स), डेथ समरी (काउज आफ डेथ), फार्म 04, अन्य लिखना होगा. जिससे कि संबंधित कागजात आपको उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

ये दस्तावेज आवेदन के लिए जरूरी
o डिस्चार्ज टिकट
o डेड बॉडी कैरिंग सर्टिफिकेट
o एलआईसी क्लेम बी, बी1 फार्म
o आवेदक का पहचान पत्र
o मृतक या एडमिट मरीज का पहचान पत्र
o इसके अलावा कोई अन्य कागजात है तो वह भी

इसे भी पढ़ें

ED के अधिकारियों से आज रांची पुलिस करेगी पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं