अब बाइक से हो रही अफीम की तस्करी, एक धरायानशे के सौदागरों के खिलाफ रांची पुलिस सख्त

2 Min Read

रांची। नशे के सौदागर अब तस्करी के अलग-अलग आइडिया निकल रहे हैं। रांची पुलिस ने बाइक से अफीम डोडा ढुलाई के मामले का खुलासा किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने बाइक पर अफी डोडा लदी 5 बोरिया जब्त की है। इसमें 80 किलोग्राम से ज्यादा डोडा है।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नगड़ी थाना क्षेत्र के हल्कू गांव की ओर से दो पल्सर बाइक पर डोडा से भरी बोरियां ले जाई जा रही है।

इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियान चलाया गया। पुलिस को बारिडीह गांव पहुंचने पर हल्कू गांव की ओर से दो बाइक आती हुई दिखी।

पुलिस ने जब बाइक रोकने का इशारा किया तो एक शख्स बाइक छोड़कर भाग गया। दूसरा शख्स भी भाग रहा था लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे धर दबोचा।

5 बोरियों से 80 किलो डोडा बरामद

जांच के दौरान बाइक पर लदी पांच बोरियों से 80 किलोग्राम से ज्यादा डोडा बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान खूंटी के साइको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला निवासी सुलेमान मुंडू के रूप में हुई है।

पूछताछ में उसने अपने फरार सहयोगी का नाम दयाल बताया है। दोनों युवक पांच बोरियों में डोडा भरकर तस्करी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

रांची से PLFI के 5 नक्सली गिरफ्तार 

Share This Article
Exit mobile version