अब कदमा में दिखा तेंदुआ, प्रशासन ने किया अलर्ट

2 Min Read

जमशेदपुर। शुक्रवार की रात पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेन्दुआ देखा गया है।

वन विभाग इसे पकड़ने के प्रयास में जुट गया है। बचाव अभियान के लिए आवश्यक संयत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है।

ऐसी परिस्थिति में तेन्दुआ से जान-माल की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियों बरतने की अपील की गई है:-

बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोड़ें।

रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से कम चार-पांच वयस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें।

मवेशियों को चरगाह में ले जाने समय कम से कम चार-पांच वयस्क व्यक्तियों के समूह में जायें।
मवेशियों के गले में घंटी जरूर लटकायें।

अपने पालतू जानवरों को घर से बाहर अकेले न छोड़ें।

झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकले।

अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें।

घरों के पास की झाड़ी को साफ रखें एवं घर के बाहर और गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें।

नशे की हालत में अकेले घर से बाहर नहीं निकलें।

किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा करें

8987790334, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमंडल

9771283269, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र

18003456486 (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में प्लाईवुज कारोबारी की पत्नी की गोली मारकर हत्या, आक्रोश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं