अब अंबा के करीबी पंकजनाथ को ईडी का समन, 20 को बुलाया

2 Min Read

रांची। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के करीबी माने जाने वाले पंकजनाथ को ईडी ने समन किया है। ईडी ने पंकजनाथ को पूछताछ के लिए 20 मार्च यानी कल सुबह 11.30 बजे तलब किया है।

बताते चलें कि 12 मार्च को ईडी ने अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी क्रम में विधायक के भाई अंकित राज के साथ अक्सर देखे जाने वाले पंकजनाथ के भी दो ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

छापेमारी बरियातू स्थित फ्लैट नंबर 9, ब्लॉक B , G- 9, साई रेसिडेंसी और चित्रगुप्त नगर, बड़गाई में की गयी थी। दोनों फ्लैट को सील कर दिया गया है।

पंकज के ओकनी बाड़ा, हजारीबाग स्थित घर पर भी छापेमारी हुई थी। इस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। जब सुबह सुबह पंकज के यहां रेड हुई थी, उस समय वह अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास में भाई अंकित राज और उनके करीबी पार्टनर पंकजनाथ सोए हुए थे।

पंकज नाथ से सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक पूछताछ हुई थी। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त किया जा चुका है।

वही अंकित राज से सुबह 7:00 बजे से लेकर अगले दिन रात करीब 9.30 बजे तक पूछताछ हुई थी।

ईडी ने अब आधिकारिक तौर पर बताया है कि छापेमारी के दौरान विधायक के ठिकानों से क्या मिला है। ईडी ने बताया कि झारखंड के रांची और हजारीबाग सहित अन्य स्थानों पर 12 मार्च को छापेमारी की गई थी।

आपराधिक गतिविधियों मसलन, जबरन वसूली, लेवी, अवैध रेत खनन और जमीन पर कब्जा की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई थी।

इस दौरान 35 लाख रुपये नगद, डिजिटल उपकरण, सर्किल ऑफिस, बैंक सहित नकली टिकट और हस्तलिखित रसीदें और डायरियां बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़ें

बिंदास होकर लगाएं डीपी, कोई नहीं ले सकेगा स्क्रीनशाट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं