रांची। JSSC सिपाही नियुक्ति के आवेदन फार्म अब 22 जनवरी से भरे जायेंगे। पहले ये आवेदन 15 जनवरी से भरे जाने थे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आरक्षी नियुक्ति परीक्षा ली जानी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।
जेएसएससी ने तकनीकी कारणों से आवेदन की तारीख में बदलाव किया है। पहले इस पद के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक फॉर्म भरे जाने थे।
नये शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन : 22 जनवरी से 21 फरवरी तक,
परीक्षा फीस का भुगतान : 23 फरवरी तक
फोटो-सिग्नेचर अपलोड : 25 फरवरी तक
आवेदन में संसोधन : 26 से 28 फरवरी तक
इस विज्ञापन के जरिए सिपाही के नियमित और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियों में नियुक्तियां की जाएंगी। रिक्त कुल पदों में 3799 पद नियमित और 1120 बैकलॉग के पद शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
आप ने केंद्र पर दिल्ली की झुग्गी बस्तियों को ध्वस्त करने का आरोप लगाया









