18 अक्टूबर से शुरू होंगी झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रत्याशियों की नॉमिनेशन प्रक्रिया [Nomination process of candidates for Jharkhand assembly elections will start from October 18.]

2 Min Read

पहले चरण में इन 43 सीटों पर होगा मतदान

रांची। झारखंंड विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे।

झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्क्रूटनि की जायेगी।

वहीं 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में विस चुनाव और तो बिहार में उपचुनाव, वादों की लगी झड़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं