रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए नो फ्लाई जोन घोषित [No fly zone declared in Ranchi for President Draupadi Murmu’s visit]

1 Min Read

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची डीसी के निर्देश पर रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति के बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन व कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेगी।

सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत इलाके में नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है।

ये निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

19 सितंबर को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, और राजभवन के मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

20 सितंबर को राष्ट्रपति के राजभवन से अरगोड़ा चौक, कडरु, राजेन्द्र चौक, सदाबहार चौक और आईसीएआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर नामकुम के 200 मीटर की परिधि तक नो फ्लाई जोन लागू रहेगा।

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं