नीतीश कुमार का खेला, सरयू राय जदयू में शामिल []Nitish Kumar played, Saryu Rai joins JDU]

4 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी चाल चल दी है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड अपनी पार्टी के लिए स्पेस बनाने की शुरुआत कर दी है।

झारखंड के बड़े नेता और निर्दलीय विधायक सरयू राय जेडीयू में शामिल हो गए हैं। सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय विधायक हैं और वह रघुवर दास सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

2019 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय लड़े और रघुवर दास को हराया था। अब वो जेडीयू के टिकट पर जमशेदपुर पूर्वी या जमशदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में आयोजित एक सादे समारोह में सरयू राय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

सरयू राय के आने से जेडीयू को विधानसभा चुनाव में फायदा होगा। सरयू राय जमशेदपुर में काफी लोकप्रिय हैं और 2019 में उन्होंने तत्कालीन सीएम रघुवर दास को हराया था।

नीतीश से पुराने संबंध हैं सरयू राय केः

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सरयू राय के पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

सरयू राय का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। उम्मीद है कि सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू की तैयारीः

जेडीयू बिहार में सत्ताधारी पार्टी है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। झारखंड में जेडीयू का ज्यादा जनाधार नहीं हैं।

ऐसे में सरयू राय का पार्टी जॉइन करना पार्टी के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अगर पार्टी राय को टिकट देती है तो उनके जीतने की संभावना काफी ज्यादा है।


जेडीयू की ओर से 11 सीटों पर की गई है दावेदारीः

एनडीए में शामिल जेडीयू की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर दावेदारी की गई है। इसे लेकर पिछले दिनों जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक शिष्टमंडल ने पटना में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

बताया गया है कि जेडीयू की ओर से झारखंड में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को ही बीजेपी से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरयू राय की पार्टी का जेडीयू में होगा विलयः

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने सरयू राय को जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था।

जिससे नाराज सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी सीट की जगह जमशेदपुर पूर्वी सीट से ही रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए और उन्हें जीत मिली।

बाद में सरयू राय की ओर से भारतीय जन मोर्चा नामक एक राजनीतिक दल का गठन किया गया। लेकिन अब सरयू राय के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी का जेडीयू में विलय होना तय माना जा रहा है।

जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने भी सरयू राय को पार्टी की सदस्यता दिलाने के मौके पर कहा कि सरयू राय अपनी पार्टी के जेडीयू में विलय की घोषणा बहुत जल्द करेंगे।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली छोड़ झारखंड पर फोकस कर रहे नीतीश कुमार

Share This Article
Exit mobile version