निशिकांत दुबे ने सीबीआइ से की शिबू सोरेन परिवार की शिकायत

1 Min Read

रांची। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनके परिवार वालों की शिकायत एक बार फिर निशिकांत दुबे ने सीबीआइ से की है।

उन्होंने नौ पन्ने का पत्र लिख कर सोरेन परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की है। दुबे ने यह चिट्ठी सीबीआई निदेशक को लिखी है।Nis

इस चिट्‌ठी में उन्होंने सांसद शिबू सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि सीबीआई बेनामी संपत्ति की जांच करे और उचित कार्रवाई करे।

पत्र में सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि सोरेन परिवार ने न केवल रांची बल्कि दुमका और धनबाद के अतिरिक्त राज्य के कई जिलों में गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है।

इसे भी पढ़ें 

भारतवंशी निक्की हेली का खत्म हुआ सफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं