नेवाड़ी पंचायत: पति-पत्नी के झगड़े में पति की मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप [Newari Panchayat: Husband dies in fight between husband and wife, wife accused of pushing him]

1 Min Read

लातेहार, एजेंसियां। सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत के कैमा गांव में शुक्रवार रात पति-पत्नी के झगड़े में 40 वर्षीय भुनेश्वर उरांव की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भुनेश्वर शुक्रवार की शाम करीब 8:30 बजे नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके बाद उसका पत्नी कलावेती देवी से झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े के दौरान कलावेती देवी ने पति को जोरदार धक्का दिया, जिससे भुनेश्वर मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया।

घटना के बाद कलावेती देवी पति को उसी हालत में छोड़कर घर के अंदर चली गई। कुछ समय बाद परिजन जब भुनेश्वर को उठाने गए, तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी।

हालांकि, पत्नी कलावेती देवी ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा कि भुनेश्वर घर से निकलने के बाद रात को वापस नहीं आया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

सदर थाना के पूर्व थानेदार लक्ष्मीकांत पर केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं