रांची। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण देने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ग्रुप डी कर्मियों को छोड़कर, सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की संपत्ति की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। यह विवरण मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
28 फरवरी 2025 तक अपलोड करने की अंतिम तिथि
कार्मिक विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा है और बताया कि संपत्ति का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। सभी सरकारी सेवकों के लिए यह एक जिम्मेदारी के रूप में लागू किया गया है।
इसे भी पढ़ें
जानिए हेमंत कैबिनेट के 12 मंत्रियों की औसत संपत्ति , इस रेस में कौन हैं सबसे अमीर?