New chairman : झारखंड हाईकोर्ट के इस फैसले बिस्कोमान पटना को मिलेगा नया चेयरमैन [Biscoman Patna will get a new chairman due to this decision of Jharkhand High Court]

1 Min Read

New chairman :

रांची। बिस्कोमान पटना को जल्द ही नया चेयरमैन मिल जायेगा। झारखंड हाईकोर्ट के एक फैसले से नए चेयरमैन की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। अब विशाल सिंह को नया चेयरमैन बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

New chairman :मई में हुए चुनाव पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई थी रोकः

दरअसल मई में हुए चेयरमैन के चुनाव पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह मामला रुका हुआ था।

New chairman :RJD के MLC सुनील सिंह को झटकाः

इस मामले पर होने वाली अहम सुनवाई में दी गई चुनौती को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद नए चेयरमैन के बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं हाईकोर्ट के इस फैसले से RJD के MLC सुनील सिंह को बड़ा झटका लग सकता है। सुनील सिंह विस्कोमान के निवर्तमान अध्यक्ष थे, जिसे पद से हटा दिया गया था। वहीं इस बार के चुनाव में उनकी पत्नी वंदना सिंह चेयरमैन का चुनाव लड़ रही थी।

इसे भी पढ़ें

Sarhul : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को पलटा, अब 8 अप्रैल को इस मामले में होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं