NEET पेपर लीक: धनबाद से गिरफ्तार अमन की मां ने कर दिया खुलासा [NEET paper leaked: Aman’s mother arrested from Dhanbad revealed]

2 Min Read

धनबाद। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम लगातार धनबाद में कार्रवाई कर रही है। हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

बीते बुधवार को धनबाद से सीबीआई की टीम ने अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की पूछताछ के दौरान अमन सिंह की मां ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

अमन सिंह की मां ने पूरे मामले से ही पर्दा उठा दिया। अमन की मां ने कहा कि उनका छोटा बेटा (अमन सिंह) निर्दोष है।

मां ने कहा कि उनका बड़ा बेटा अमित सिंह मेडिकल और अन्य टेक्निकल कोर्स में एडमिशन दिलाता था। सीबीआई की टीम अमित सिंह के साथ-साथ उसके सार्थियों की तलाशी कर रही है।

छोटा नहीं, बड़ा बेटा करता है गलत

अमन सिंह की मां बिंदु सिंह ने सीबीआई को बताया कि उनका छोटा बेटा किसी गलत काम में शामिल नहीं है।

उसने भुवनेश्वर से बीटेक किया है, बड़े बेटे अमित सिंह ने भी भुवनेश्वर से बीटेक किया है। बड़े बेटे की दो माह पहले ही शादी हुई है।

वह हनीमून मनाने गोवा गया है। वही एडमिशन का काम करता था। घर की तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम को करीब चार लाख रुपये, तीन बैंक खाते, चार मोबाइल, गांव की जमीन और दो वाहन के कागजात जब्त किए हैं।

अमित की तलाश कर रही सीबीआई

सीबीआई की टीम अमित सिंह की तलाशी कर रही है। मां ने बताया कि अमित सिंह हनीमून मनाने गोवा गया है।

सीबीआई ने उसके परिजनों से इस बारे में जानकारी ली है। अमित सिंह पांच साल से यह काम कर रहा था।

चिंटू व मुकेश से पूछताछ के दौरान सीबीआई को अमित सिंह के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीकः झारखंड के धनबाद से अमन गिरफ्तार, सीबीआई आज सभी आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं