NEET पेपर लीक : जांच के लिए हजारीबाग पहुंची CBI की टीम [NEET paper leak: CBI team reaches Hazaribagh for investigation]

2 Min Read

इस स्कूल में कर रही पूछताछ

हजारीबाग। NEET पेपर लीक केस की जांच के लिए CBI की टीम आज हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंची है।

इससे पहले मामले की जांच कर रही बिहार EOU की टीम भी इस स्कूल में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि झारखंड में नीट परीक्षा के पेपर इसी स्कूल से लीक हुए हैं।

हालांकि सीबीआई या बिहार EOU की टीम ने इस बाबत अंतिम तौर पर कुछ नहीं कहा है।

पैसो के लेनदेन के तरीके का होना है खुलासा

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई को बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध ईकाई ने सीबीआई को जानकारी सौंपी है।

इसमें 48 घंटे पहले पेपर लीक होने के सबूत, एक रात पहले छात्रों को पेपर मिलने, जला हुआ पेपर, बैंक, कूरियर कंपनी, परीक्षा सेंटर और उनसे संबंधित बयान दर्ज हैं।

माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सीबीआई पेपर लीक मामले में पैसे के लेन-देन के तरीके, नकदी, सोना या चेक के साथ-साथ बिचौलियों के कमीशन समेत अन्य मामलों की भी जांच करेगी। साथ ही सभी आरोपियों से एक-एक कर पूछताछ भी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ करेगी सीबीआई

बता दें कि नीट पेपर लीक में जांच को लेकर सीबीआई पूरी तरह से एक्शन मोड में है। कल यानी मंगलवार को दिल्ली से सीबीआई की एक टीम पटना पहुंची थी।

इस दौरान जांच एजेंसी ने पटना एसएसपी और EOU एडीजी नैय्यर हसनैन खान के साथ बैठक की।

खबर ये भी है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से सीबीआई की टीम एक-एक कर पूछताछ करेगी।

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की टीम ने एसएसपी पटना को बुलाकर केस से जुड़े अहम बिन्दुओं की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें

NEET Paper Leak- फरार संजीव मुखिया ने अपने कॉलेज में दिया छुट्टी का आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं