गढ़वा में पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का हमला, तोड़फोड़ मचाई, मजदूरों से मारपीट

1 Min Read

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाने क्षेत्र में पुल निर्माण साइट पर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के नक्सलियों ने हमला बोलकर तोड़फोड़ की और मजदूरों के साथ मारपीट की।

बताया गया कि अड़ा महुआ और कंजिया गांव के पास सरस्वती नाला पर पुल निर्माण स्थल चल रहा है। मंगलवार की देर रात हथियारबंद नक्सलियों का दस्ता वहां पहुंचा।

उन्होंने पोकलेन मशीन को क्षति पहुंचाई और काम में लगे लोगों की पिटाई की। कुछ लोगों के मोबाइल भी उन्होंने छीन लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि हमले का मकसद निर्माण करा रहे संवेदक से रंगदारी वसूली करना है।

झारखंड में बीते तीन महीनों में करीब आधा दर्जन निर्माण स्थलों पर नक्सलियों ने हमले किए हैं।

इसे भी पढ़ें

कृषि मंत्री मुंडा ने किसानों से पांचवें दौर की बातचीत की पेशकश की: भाजपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं