गोमिया,एजेंसियं। झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टवरबाजी की है। इसमें चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की गई है।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पोस्टेर हटा दिया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। बता दें कि नक्स लियों ने एक स्कूल में पोस्टरबाजी की है।
चतरो चट्टी थाना क्षेत्र की कर्री पंचायत के कुर्क नालो में पोस्टर चिपकाए गये हैं। बडकी टाड़ और तिसरी में भी पोस्टैरबाजी की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मुस्तैकद हो गई। उसने नक्सली पोस्टर को हटा दिया है।
बताते चलें कि भाकपा माओवादी की उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी की तरफ से लोगों के लिए एक पत्र जारी किया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने, नवजनवादी भारत के निर्माण में भूमिका बढ़ाने की अपील की गई है।
पत्र में लिखा गया है कि नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाने का सपना दिखा रहे हैं। वास्तव में यह हिंदू राष्ट्र होगा। नया संविधान बनकर मनुवादी संहिता बनाने की बात हो रही है।
पत्र में लिखा गया एक चुने हुए मुख्यमंत्री की दशा क्या है, तो जनता की दशा क्या होगी।
इसे भी पढ़ें
PM मोदी आज दरभंगा में करेंगे चुनावी सभा और कानपुर में रोड शो









