1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी गिरफ्तार [Naxalite Prayag Manjhi’s wife with bounty of Rs 1 crore arrested]

1 Min Read

जया मांझी पर भी था 25 लाख का इनाम

रांची। 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जया पर भी पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी जया को किसी गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रहे हैं।

हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं, खबर है कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला नक्सली जया को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी

दूसरी ओर, जिले से लेकर मुख्यालय स्तर तक के आला अफसर इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। एक अन्य खबर के मुताबिक आइबी ने जया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जया पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था। इन दिनों जया की गतिविधियां भी बहुत कम हो गयी थीं।

इसे भी पढ़ें

हार्डकोर नक्सली नीरज सिंह खरवार और सालमन गंझू ने किया सरेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं