Naveen Jaiswal: नवीन जायसवाल बने बीजेपी के मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो उप सचेतक

1 Min Read

Naveen Jaiswal:

रांची। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया है। साथ ही, विधायक राज सिन्हा (धनबाद) और नागेंद्र महतो (बगोदर) को उप सचेतक बनाया गया है। इन नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने न सिर्फ आगामी विधानसभा सत्रों की रणनीति को मजबूती देने की कोशिश की है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी साधा है।

राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिसे देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इन बदलावों को विधानसभा में पार्टी के बेहतर समन्वय और रणनीतिक संचालन के लिहाज से अहम बताया है।

इसे भी पढ़ें

नवीन जायसवाल ने पत्नी संग किया मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं