रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे।
उन्होंने आज आखिरी सांसें ली। जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल सुबह 11.55 के जहाज से दिल्ली से वापस रायपुर आएंगे। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जायेगा। इधर, उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।
अपने शोक संदेश में हेमंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल भूपेश जी एवं अन्य परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
इसे भी पढ़ें –सीएम के प्रेस सलाहकार, साहेबगंज डीसी और अन्य को ईडी का समन
इसे भी पढ़ें – मुक्ति संस्था ने किया 25 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार








