झारखंड में नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होगा , मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बयान [Municipal elections in Jharkhand will be held with OBC reservation, statement of Minister Sudhivya Kumar Sonu]

2 Min Read

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ आयोजित किए जाएंगे, इस पर विधानसभा में 24 मार्च 2025 को चर्चा हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सरयू राय के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर 48 नगर निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, चुनाव में और विलंब की संभावना है क्योंकि तीन जिलों के ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट अभी तक नहीं आए हैं।

सरयू राय का सवाल

सरयू राय ने सवाल किया था कि क्या सरकार ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराना चाहती है, जिसका जवाब मंत्री ने स्पष्ट रूप से दिया कि सरकार ओबीसी आरक्षण के साथ ही चुनाव कराएगी।इस समय ओबीसी आरक्षण को लेकर कुछ विवाद हैं, और पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष पद भी रिक्त है, लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि 16 मई 2025 से पहले चुनाव करा लिया जाएगा, यदि रिपोर्ट मिल जाती है।

नगर निकाय चुनाव में रांची, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह समेत 48 स्थानों पर चुनाव होनी है, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेटः नवंबर 2024 की वोटर लिस्ट के आधार पर होंगे चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं