IT डिपॉल्ट मामले में सांसद गीता कोड़ा ने किया सरेंडर, मिली बेल

2 Min Read

रांची। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने गुरुवार को एक मामले में कोर्ट में सरेंडर किया। मौके पर ही उन्हें बेल भी मिल गई।

यह मामला आयकर रिटर्न नहीं भरने से जुड़ेा है। इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा आरोपी हैं।

उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी केके मिश्रा की अदालत में सरेंडर किया। साथ ही जमानत अर्जी दाखिल की । अदालत ने 10 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी।

गीता कोड़ा को पिछले महीने अपर न्यायायुक्त की अदालत ने अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की थी।

इसके साथ ही निर्देश था कि एक महीना के अंदर संबंधित कोर्ट में सरेंडर कर जमानत प्राप्त करें। इसी आलोक में गीता कोड़ा ने सरेंडर कर बेल लिया है।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील जीतेंद्र कुमार ने पक्ष रखा। बता दें कि आयकर विभाग की ओर से आर्थिक अपराध के तहत गीता कोड़ा के खिलाफ 2009 -10 में आयकर रिटर्न नहीं भरने और उसकी सही जानकारी नहीं देने के आरोप में चार जनवरी 2012 को अदालत में केस दर्ज किया गया था।

गीता कोड़ा के मामले की सुनवाई आर्थिक अपराध की विशेष अदालत में चल रही है।

इसे भी पढ़ें

CM चंपाई सोरेन ने अपने पैतृक गांव के लोगों की सुनी फरियाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं