रांची : कांग्रेस की लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।
गौरतलब है कि सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा जनता की समस्याएं दूर करने के लिए खासा सक्रिय रहती हैं।
इस वजह से वो क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके पति मधु कोड़ा झारखंड के पहले निर्दलीय मुख्यमंत्री रह चुके हैं।







