सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन स्थगित [Movement of assistant policemen postponed]

2 Min Read

रांची। पिछले एक महीने से मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर मैदान खाली करने का आदेश दिया है।

दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान से तिरंगा झंडा फहराऐंगे।

जाहिर है, इसके लिये मोरहाबादी मैदान को अभी से ही खाली करवाया जा रहा है। इस दौरान सहायक पुलिसकर्मियों को खेलगांव स्टेडियम में शिफ्ट किया जा रहा है।

सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे 15 अगस्त के बाद दोबारा से मोरहाबादी मैदान में पहुंचेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

सहायक पुलिसकर्मियों के नेता विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि रांची पुलिस के अधिकारियों ने उनसे आग्रह किया कि वे स्वतंत्रता दिवस तक मोरहाबादी खाली कर खेलगांव में शिफ्ट हो जाएं।

गुमला के रहने वाले रविंद्र कुमार का कहना है कि वे स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हैं, इसलिए वे बिना किसी झिझक के 15 अगस्त तक मोरहाबादी को खाली करने के लिये तैयार हैं।

हालांकि सभी सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे 15 अगस्त को मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव खत्म होने के बाद दोबारा आएंगे।

बता दें कि जिला प्रशासन सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी से खेलगांव जाने के लिये बस उपलब्ध करा रही है।

इसे भी पढ़ें

सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मोरहाबादी मैदान खाली करने का आदेश

Share This Article
Exit mobile version