सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मोरहाबादी मैदान खाली करने का आदेश [Assistant policemen ordered to vacate Morabadi grounds within 24 hours]

3 Min Read

रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर मैदान खाली करने का निर्देश दिया गया है।

मैदान खाली करने के निर्देश जारी करने के साथ साथ जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दी है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मैदान खाली करने को कहा गया है।

40 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी

बता दें कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

सहायक पुलिस कर्मियों का आंदोलन स्थल मोरहाबादी मैदान ही बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों लेकर प्रशासन को मोरहाबादी मैदान की साफ सफाई और घेराबंदी करनी है, इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को मैदान खाली करने का आदेश जारी किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडा फहराएंगे।

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की चल रही तैयारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और तैयारी मुकम्मल करने के लिए हर हाल में जिला प्रशासन को मोरहाबादी मैदान खाली चाहिए।

बुधवार की देर रात जिला प्रशासन की तरफ से माइक पर अनाउंस भी किया गया है। रांची एसडीओ उत्कर्ष ने बताया कि मोरहाबादी मैदान के आसपास 15 अगस्त को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है।

आज निर्णय लेंगे सहायक पुलिसकर्मी

उधर, सहायक पुलिसकर्मियों के नेता विवेकानंद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बैठकर निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है।

आंदोलन समाप्त करना है या फिर आंदोलन स्थल को बदलना है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। सहायक पुलिसकर्मियों के अनुसार उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट में सरकार के द्वारा जो जो आश्वासन दिया गया था उसे लिखित में लाया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर उनके मन में भी बहुत ज्यादा सम्मान और श्रद्धा है। वे अपने आंदोलन को समाप्त करने या फिर आंदोलन स्थल को बदलने के निर्णय पर मंथन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सहायक पुलिसकर्मियों के मामले में सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं माले विधायक

Share This Article
Exit mobile version