झारखंड में मानसून हुआ कमजोर, बढ़ गई गर्मी [Monsoon weakened in Jharkhand, heat increased]

2 Min Read

रांची में 47% कम बारिश

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने भी माना कि मानसून कमजोर होने से गर्मी बढ़ी है।

रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। रांची में गर्मी और उमस बढ़ी है।

आज 12 जिलों में बारिश संभव

रांची में अब तक 138.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 263 मिमी का है। इसमें 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिन 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की है।

बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश 112.0 मिमी दुमका के कुशियारी में दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का दर्ज किया गया है जबकि सबसे कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand weather: झारखंड में बारिश रुकी, मानसून के मौसम में सता रही उमस भरी गर्मी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं