Weather update:
रांची। झारखंड में मानसून के आगमन से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 16 से 19 जून 2025 तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Weather update: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
सोमवार, 16 जून को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Weather update: 17 जून को ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार को गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा लातेहार, लोहरदगा, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।
Weather update:18-19 जून को और भी तेज़ बारिश
18 जून को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चतरा, पलामू, देवघर, जामताड़ा और धनबाद में यलो अलर्ट जारी है।
19 जून को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, देवघर और दुमका में बारिश का प्रभाव अधिक रहेगा।
Weather update:मानसून की आहट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 3 दिनों में झारखंड सहित बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है। इस बारिश के पीछे दक्षिण बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली टर्फ लाइन जिम्मेदार है।
इसे भी पढ़ें
Weather update: देश के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री पार श्रीगंगानगर में पारा 49.4°