रांची। पूरे झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, राजधानी रांची में सुबह से ही काले बादल छाये हैं।
21 जून संताल के रास्ते मॉनसून ने राज्य में एंट्री ली है। जिसके बाद कोल्हान होते हुए सभी जगहों पर फैल गया।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 29 जून को राज्य के करीब-करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
29 को राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। 30 को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। एक जुलाई को संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 जून यानी शनिवार को करीब सभी स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है।
इस कारण निम्न दबाव भी बन गया है। इसका मूवमेंट उत्तर-पूर्वी दिशा में है। राजस्थान से भी एक निम्न दबाव बना हुआ है।
यह मध्य प्रदेश होते हुए झाखंड से गुजर रहा है। इसका असर भी अगले कुछ दिनों तक रहने की उम्मीद है। कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में बारिश होगी।
सभी जिलों का तापमान हुआ 40 से नीचे
राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है। सबसे अधिक तापमान पलामू का रहा।
वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा।
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश के कारण तापमान और गिरेगा। अगले दो-तीन दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से भी नीचे जा सकता है।
इसे भी पढ़ें