Miyazaki Mango: झारखंड में मिल रहा है तीन लाख रुपये में एक किलो आम, एक आम की कीमत 10 हजार [In Jharkhand, one kilo of mango is available for three lakh rupees, the price of one mango is 10 thousand]

3 Min Read

Miyazaki Mango:

खूंटी। अगर आप फलों के राजा आम के दीवाने हैं तो आपके लिए झारखंड में एक खास आम की खेती हो रही है, लेकिन ये आम आपकी जेब ढीली कर सकता है। केवल एक आम की कीमत 10 हजार रुपये हैं और एक किलो आम की कीमत तीन लाख रुपये। इस आम को दुनिया के सबसे महंगे आमों की कैटेगरी में रखा जाता है और ये है जापान का मियाजाकी आम

इसकी खेती झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में की जा रही है। मरचा गांव के रंजीत तोपनो ने अपने बगीचे में मियाजाकी आम की कई वेराइटी लगायी है। 2021 में लगाये गये इस पौधे से इस वर्ष फल आने शुरू हो गये हैं। ये आम बेहद खास है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह आम काफी फायदेमंद है।

Miyazaki Mango: कोलकाता से लाकर लगाया था मियाजाकी आम का पौधा

खूंटी के रंजीत तोपनो के बड़े भाई अगस्तुस तोपनो सीआरपीएफ में अधिकारी हैं। 2021 में उनकी पोस्टिंग कोलकाता में हुई थी। उसी वक्त उन्होंने कोलकाता से मियाजाकी वेराइटी के दो आम के पौधे खरीदकर गांव लाया था। इसके बाद रंजीत तोपनो ने पौधा अपने बगीचे में लगाया। इस वर्ष एक पेड़ में फल आया है। उन्होंने 2021 में ही अमेरिकन रेड पलमर वेराइटी के आम के पौधे भी बगीचे में लगाये थे, जिसमें इस वर्ष फल आया है। यह आम लाल रंग का है। आम की खूबसूरती देखते ही बनती है।

Miyazaki Mango : मियाजाकी आम की क्या है खासियत

मियाजाकी वेराइटी का आम जापान का है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है। यह आम लाल और जामुनी रंग का होता है। मियाजाकी वेराइटी का आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल है। बाजार में इस आम की कीमत प्रति किलोग्राम दो से ढाई लाख रुपये बतायी जाती है। एक आम की कीमती दस हजार रुपए के आसपास है। खाने में यह बहुत स्वादिष्ट होता है। देखने में भी यह आम अन्य आम की अपेक्षा काफी खूबसूरत होता है।

Miyazaki Mango : क्यों महंगा है मियाजाकी आम

इस आम की खासियत यह है कि बाकी आम की तुलना में इसमें 15 फीसदी ज्यादा शुगर कॉन्टेंट होता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है, उनके लिए यह आम काफी लाभदायक है।

इसे भी पढ़ें

कार्बाइड से पकने वाला आम देता है बीमारियों को न्यौता, ऐसे पहचाने

Share This Article
Exit mobile version