Bokaro Massive Fire: बोकारो में मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग, 1200 मुर्गियां जिंदा जलीं, 15 बोरा दाना भी नष्ट [A massive fire broke out in a poultry farm in Bokaro, 1200 chickens burnt alive, 15 sacks of grains also destroyed]

2 Min Read

Bokaro Massive Fire:

Bokaro Massive Fire: कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

बोकारो। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। लहारिया टांड़ गांव में किसान बैजनाथ प्रजापति के मुर्गी फार्म में रविवार रात आग लग गई।

Bokaro Massive Fire: गांव में मची अफरातफरीः

आग की चपेट में आने से फार्म में मौजूद करीब 1200 मुर्गियां जल गईं। साथ ही मुर्गियों के लिए रखे 15 बोरा दाना भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।

Bokaro Massive Fire: कई घंटे लग गए आग बुझाने मेः

ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

Bokaro Massive Fire: पीड़ित किसान ने की मुआवजे की मांगः

प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। पीड़ित किसान बैजनाथ प्रजापति ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। रामनवमी की रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इसे भी पढ़ें

खगड़िया में आग लगने से दो छोटे भाइयों की मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे

Share This Article
Exit mobile version