नाबालिग को भाई ने होटल में बंधक बनाया, 4 घंटे तक की दरिंदगी, हालत बिगड़ी [Minor held hostage by brother in hotel, tortured for 4 hours]

2 Min Read

हजारीबाग, एजेंसियां। हजारीबाग से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ उसके ममेरे भाई ने दरिंदगी की है। भाई ने बहन को एक होटल में बुलाया।

वहां बंधक बनाकर 4 घंटे तक उसके साथ रेप किया। मन भर जाने पर लड़की को उसके कमरे में छोड़ा और खुद फरार हो गया।

पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि नाबालिग को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाया है।

पीड़िता का इलाज जारी

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की आरोपी के साथ आर्केस्ट्रा में भी काम करती थी। दोनों जिले के एक ही प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।

आरोपी फुफेरी बहन को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां चार घंटे तक रखा। दुष्कर्म के बाद उसे शहर स्थित उसके कमरे तक छोड़ा।

जहां उसकी तबीयत बिगड़ गयी। फिर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाजरत है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है।

जाने से इनकार किया तो धमकाया

महिला पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान के अनुसार आरोपी ने पहले जबरन अपने पास बुलाया। जब वह इनकार की तो दो लड़की को भेज कर डराया धमकाया गया।

उसके बाद रविवार की सुबह जबरन मोटरसाइकिल में बिठाकर ले गया। दुष्कर्म के बाद लड़के ने धमकी भी दी। कहा कि घटना की सूचना अगर माता-पिता को दी तो खैर नहीं है।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। इसलिए पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें

नाबालिग बेटी का रेप करवाती थी सौतेली मां, 20 साल के लिए गई जेल

Share This Article
Exit mobile version