Minister Sudhivya Sonu: बाइक से ही श्रावणी मेले में व्यवस्था देख रहे मंत्री सुदिव्य सोनू

2 Min Read

Minister Sudhivya Sonu:

देवघर। मंत्री सुदिव्य सोनू बाइक से ही बाबाधाम में व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दूसरी सोमवारी को वे बाइक से श्रावणी मेले का जायजा लेते देखे गये। बाइक पर बैठकर उन्होंने पूरी व्यवस्था का निरिक्षण किया। बाइक पर मंत्री हेलमेट लागकर पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आये।

अधिकारियों से ली व्यवस्था की जानकारीः

उन्होंने जिला प्रशासन के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बात करते भी दिख रहे हैं। इससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है और कहा है कि “आज देवघर में श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु राज्य सरकार हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है। चाहे वह आवागमन हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों, आवास की व्यवस्था हो या शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ, सरकार पूरी तत्परता के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद है। मैं आशा करता हूं कि श्रावणी मेला के दौरान आप बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बासुकीनाथ धाम से सुखद और यादगार अनुभव लेकर लौटें।” श्रावणी मेला झारखंड का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें

सदन में भिड़ गये मंत्री सुदिव्य सोनू और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं