कहा- बिचौलिए को दूध न बेचें किसान
रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एक्शन मोड में हैं। उन्होंने आज होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मेधा डेयरी प्लांट के साथ-साथ कैटल फीड प्रोडक्शन और मेधा डेयरी के अंदर चल रहे प्लांटेशन का भी निरीक्षण किया। शिल्पी ने कहा कि मेधा डेयरी कैसे बेहतर करे, इस ओर हमारा प्रयास है।
अधिक से अधिक जगहों पर मिल्क कलेक्शन सेंटर भी बनेगाः
उन्होंने कहा कि किसान बिचौलिए को दूध न बेचें। वे मेधा डेयरी तक पहुंचे। इसे लेकर सरकार अधिक से अधिक जगहों पर मिल्क कलेक्शन सेंटर भी बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में मेधा डेयरी की जितनी डिमांड है। उस कारण आने वाले समय में कई अन्य जगहों पर भी मेधा के प्लांट बनाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शुरुआत से लेकर अब तक मेधा डेयरी के प्रोडक्शन में लगातार इजाफा हुआ है। इसे हम और बेहतर कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
राहुल गांधी से मिली मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, दी संगठन की जानकारी








