रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पिस्का के शहीद जवान अरविंद बैठा के परिवार को दी संवेदनाएं [Minister of State for Defense Sanjay Seth gave condolences to the family of martyred soldier Arvind Baitha of Piska]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। रक्षा राज्य मंत्री सह राँची सांसद संजय सेठ दिल्ली से लौटते ही नई विधान सभा के समीप विस्थापित ग्राम कुटे पहुँचे और वहाँ सीआईएसएफ के शहीद जवान अरविंद बैठा के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिले और शोकाकुल परिवार जनो से बातें करते हुए

उनकी हर समस्या के समाधान में उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही मंत्री जी ने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना।

मंत्री जी के साथ भाजपा सह विस्थापित नेता कुणाल शाहदेव, उमेश यादव , राकेश बैठा, किशोर नाथ शाहदेव, रामेश्वर नाथ शाहदेव, दिलीप बैठा, सन्तोष शाहदेव, मनोज बैठा, उषा रानी, सोनी शाहदेव, हरीस शाहदेव, रिषी सिंहदेव, सरजू महतो सहित कई गाँव के महिला पुरुष उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

रांची से संजय सेठ जीते

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं