मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा से किया नामांकन [Minister Irfan Ansari filed nomination from Jamtara]

1 Min Read

जामताड़ा,एजेंसियां। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व इरफान अंसारी अपने आवास से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रैली निकाल कर अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा पहुंचे।

फिर से राज्य में बन रही गठबंधन सरकारः अंसारी

यहां इरफान अंसारी ने एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान इरफान ने कहा कि फिर से राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है, जनता भाजपा को नकार चुकी है।

इस बार पूरे झारखंड से भाजपा का सुपरा साफ हो जाएगा। जिस तरह से 5 साल में हम लोगों की सरकार ने जनता का विकास किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ।

आज राज्य की माता और बहनों को सम्मानपूर्वक राशि मिल रही है। इसके साथ ही कई और योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन ने गांडेय से किया नामांकन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं