आधी रात रांची के होटवार जेल में छापा

1 Min Read

रांची। बीती रात रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में पुलिस ने छापेमारी की। डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी रांची चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई।

हालांकि इस दौरान आपत्तिजनक कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। इस संबंध में रांची डीसी ने बताया कि ये एक रूटीन कार्रवाई थी।

खास तौर पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह ऐहतियात बरत रहा है। इसी के मद्देनजर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया गया है।

वहीं, एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि विवि व्यवस्था बनाये रखने के लिए तमाम ऐहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। यह अभियान उसी का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें

कंटेनर पलटा, 30 मवेशी मरे, बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं