राज्य के 1978 केंद्रों पर 7.66 लाख परीक्षार्थी दे रहें परीक्षा
जैक ने छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जैक द्वारा आयोजित इस परीक्षा में करीब सात लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे के बीच होगी।
परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए जैक ने तीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। ये नियंत्रण कक्ष जैक रांची, क्षेत्रीय कार्यालय दुमका और प्रमंडलीय कार्यालय मेदिनीनगर में बनाया गया है। जैक ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
परीक्षार्थी इन हेल्पलाइन नंबर 7485093433, 7485093436, 7485093440, 06434236134 पर काल कर परीक्षा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा शिकायत या परीक्षा में आ रही समस्या को लेकर समाधान भी पूछ सकते हैं।
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में राज्यभर के 7,66,520 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। साथ ही सभी जिलों में कुल 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक में 4,21,678 और इंटर में 3,44,842 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरु होकर 26 फरवरी तक चलेगी। रांची जिले में करीब 70,000 छात्रों के लिए 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें









