शोषित-पीड़ित समाज के क्रांतिनायक थे शहीद जगदेव प्रसाद : कैलाश यादव

1 Min Read

रांची : शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर सोमवार को धुर्वा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा शोषित-पीड़ित समाज के क्रांतिनायक थे।

उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी और समाज दल का गठन कर एक मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई। उनके सामाजिक जनांदोलन के क्रिया-कलापों से उन्हें बिहार का लेनिन कहा जाता था।

सामाजिक उत्थान और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय के विकास के लिए सदैव संघर्षरत रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें

मोदी सरकार ने पूर्व आपदा चेतावनी प्रणाली विकसित करके लाखों लोगों की जान बचाई: अमित शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं