Maiyyan Samman Scheme: अधिकारियों को सीएम हेमंत का आदेश – 15 दिन में पूरा करें मंईयां योजना का अधूरा काम [CM Hemant’s order to the officials – Complete the incomplete work of Maiyyan Yojana in 15 days]

3 Min Read

Maiyyan Samman Scheme:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन कार्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर बैंक अकाउंट आधार से लिंक करने के कार्य को शीघ्र पूरा करें।

अब भी कई महिलाओं के बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन रूका हुआ है, जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई महिलाएं सूचना के अभाव में रोज ब्लॉक, बैंक और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।

Maiyyan Samman Scheme: जिला के उपायुक्त दें खास ध्यान – सीएम

मुख्यमंत्री सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ एसटी-एससी, अल्पसंख्यक और ओबीसी, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सभी को मंईयां योजना पर खास ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द महिलाओं को उनके हक की राशी मिल जानी चाहिए ।

Maiyyan Samman Scheme: डाटा में गड़बड़ी से हो रही है देरी

बता दें कि हाल ही में इस योजना के तहत लाखों लाभुकों के खातों में तीन माह की राशि 7500 रुपये ट्रांसफर की गई है। लाभुक महिलाएं अब अप्रैल माह की किस्त का इंतजार कर रही हैं और जानना चाहती हैं कि यह राशि उनके खातों में कब तक पहुंचेगी।

हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है लेकिन पहले से तय प्रक्रिया के अनुसार हर माह की 15 तारीख तक राशि लाभुकों के खातों में आ जानी चाहिए। माना जा रहा है कि इस बार भी 15 अप्रैल तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Maiyyan Samman Scheme:

वहीं दूसरी ओर कई लाभुक ऐसी भी हैं जिनका डाटा मिसमैच होने के कारण तीन माह की बकाया राशि अब तक उनके खातों में नहीं पहुंच सकी है।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: मंईयां सम्मान योजना के 1-1 लाभुक की होगी पहचान, ये है प्लान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं