Monday, October 20, 2025

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजनाः गांव में एक भी मुस्लिम नहीं, पर 174 मुस्लिम लाभुक [Mainiyan Samman Yojana: Not a single Muslim in the village, but 174 Muslim beneficiaries]

- Advertisement -

Maiya Samman Yojana:

रांची। मंईयां सम्मान योजना में कई तरह की फर्जीवाड़े की खबरें आती रहती हैं। राज्य सरकार इसीलिए सभी लाभुकों का सत्यापन भी करा रही है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ीं पंचायत में इस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। यहां की 174 मुस्लिम महिलाओं को मंईयां सम्मान योनजा का पैसा मिल रहा है। लेकिन, जब जांच की गयी तो पता चला की इस पंचायत में कोई मुस्लिम परिवार रहता ही नहीं है। इस खुलासे से अधिकारी भी हैरान हैं।

बता दें कि पिछले दिनों घाटशिला के बगल में स्थित चाकुलिया में करीब 4000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने के मामले का खुलासा हुआ है। पता चला कि यहां के एक गांव में एक भी मुस्लिम नहीं है, लेकिन करीब 4000 मुस्लिम बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र यहां बन गये। इसके बाद से ही अधिकारी यहां जांच में जुटे हैं। इस बीच यह नया खुलासा हो गया।

Maiya Samman Yojana:

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘चाकुलिया में हजारों की संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद अब घाटशिला की यह खबर देखिए। हेंदलजुड़ी पंचायत में मंइयां सम्मान योजना के 409 लाभुकों की सूची में 174 मुस्लिम महिलाएं हैं, जबकि आठ गांवों वाले इस पंचायत के किसी भी गांव में कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता।

एक ओर आदिवासी-मूलवासी समाज की महिलाओं का आवेदन किसी ना किसी बहाने से रद्द किया जा रहा है, उन्हें कार्यालयों में दौड़ाया जा रहा है। वहीं इन घुसपैठियों के सारे कागजात आसानी से बन रहे हैं। इन्हें सरकारी पैसे दिलवाने वाले तथा इनको संरक्षण देने वाले कौन लोग हैं? जब वहाँ कोई मुस्लिम परिवार ही नहीं रहता, तो इनके आवेदनों का सत्यापन किस ने किया?
चंपाई सोरेन का कहना है कि अगर पूरे झारखंड में जांच हो, तो फर्जीवाड़े के ऐसे लाखों मामले मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana:

फिलहाल इस खुलासे से जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड कार्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है। इसकी जांच के लिए भी टीम भेजी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: मंईयां सम्मान योजना के 1-1 लाभुक की होगी पहचान, ये है प्लान

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories