8 अक्टूबर को लोहरदगा में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम [Mainiyan Samman Yojana program in Lohardaga on 8th October]

1 Min Read

लोहरदगा, एजेंसियां। लोहरदगा में 8 अक्टूबर को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन शिरकत करेंगी। यह कल्पना सोरेन का पहला लोहरदगा दौरा होगा।

इस मौके पर वे मंईयां योजना के लाभुकों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर झामुमो और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके लिए झामुमो जिला कार्यालय में बैठक हुई।

इसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त, 45 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं