LPG subsidy: समय पर ई-केवाईसी नहीं कराई तो रुक सकता है सब्सिडी

2 Min Read

LPG subsidy

रांची। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। सरकार ने उज्ज्वला योजना सहित सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) की प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क और आसान बना दिया है।

साइबर कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या साइबर कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर एलपीजी सब्सिडी और उज्ज्वला योजना का लाभ बंद हो सकता है। यदि किसी लाभार्थी को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आती है, तो वे अपने नजदीकी एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 भी जारी किया गया है।

प्रशासन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं और पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आधार ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि गैस सब्सिडी और योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे। इधर, ई-केवाईसी और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देते हुए झुमरीतिलैया में इंडियन ऑयल के अधिकृत विक्रेता रामपाल एजेंसी के प्रबंधक राजकुमार अजमानी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले पांच साल से गैस पाइप की जांच या बदलाव नहीं कराया है, वे कार्यालय अवधि में एजेंसी पहुंचकर यह कार्य अवश्य करवा लें।

Share This Article