बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया झारखंड में बढ़ायेगा ठंड [ Low pressure area formed in Bay of Bengal will increase cold in Jharkhand ]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

एक से तीन दिसंबर के बीच होगी बारिश

रांची। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बीते तीन दिन से बना हुआ था। अब यह चक्रवात में तब्दील हो गया है।

यह श्रीलंका से होते हुए तमिलनाडु कीओर बढ़ रहा है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। इस सिस्टम की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

तेज हवा के साथ बारिश के आसारः

एक से तीन दिसंबर के बीच दिन में बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। इससे कनकनी बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान में नहीं कोई बदलावः

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

इस सिस्टम की वजह से अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तीन दिन बाद बादल गहराएगा।

इस वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दिखेगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास [Cold increased in Jharkhand, feeling of chill in the morning and evening]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं